CAA के खिलाफ तीन सप्ताह से प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने लाठीचार्ज कर जबरन हटाया,, माहौल तनावपूर्ण


कानपुर ।।. उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ पिछले तीन सफ्ताह से धरने पर बैठी महिलाओं को पुलिस (UP Police) ने सोमवार तड़के जबरन हटा दिया. शहर के चमनगंज स्थित मोहम्मद अली पार्क में पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया, जिसके बाद पुलिस और भीड़ आमने-सामने आ गई. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है.
दरअसल, शनिवार को धरना खत्म करने का ऐलान करने के बाद भी करीब 100 से ज्यादा लोग धरने पर डटे हुए थे. पुलिस ने रात में उन्हें पार्क खाली करने को कहा था, सुबह करीब 5 बजे स्थिति बिगड़ गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करके उन्हें पार्क से बाहर कर दिया. उधर, महिलाओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को पुलिस ने जबरन खत्म कराया है.


कानपुर: CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने जबरन हटाया, माहौल तनावपूर्ण



Anti CAA Protest: शनिवार को धरना खत्म करने का ऐलान करने के बाद भी करीब 100 से ज्यादा लोग धरने पर डटे हुए थे. पुलिस ने पत्‍थरबाजी का भी आरोप लगाया है.

पुलिस पर फेंके गए पत्थर


पुलिस का कहना है कि भीड़ की तरफ से पत्थर फेंके गए, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया और प्रदर्शनकारियों को पार्क से बाहर कर उसे खाली कराया गया.
डीआईजी ने देशद्रोह की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की कही थी बात
बता दें कि शुक्रवार को डीआईजी अनंत देव ने दो टूक कहा था कि 80 लोगों को नोटिस और 200 लोगों को पाबंद करने के बाद भी धरना खत्म न हुआ तो पुलिस देशद्रोह की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करेगी. धरने का चेहरा बने और उपद्रवियों को पनाह देने के आरोपियों पर रासुका (राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई होगी. डीआईजी ने कहा कि मोहम्मद अली पार्क और फूल पार्क में धरने को बाहरी लोग उकसा रहे हैं.।


 


Source News18


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर