Top News

द पार्क होटल में लगी आग,,15 लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती,12 लोगों को मिली छुट्टी


राजधानी दिल्ली के 'द पार्क होटल' में आग लगने की खबर है। होटल में आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुटी गई थी 


नई दिल्ली । जिले के एडिशनल डीसीपी दीपक यादव बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे द पार्क होटल में आग लग गई। हमें इसके बारे में होटल से कोई जानकारी नहीं मिली। राजिंदर नगर थाने से सुबह करीब 11:45 बजे हमें पहली जानकारी मिली। लगभग 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 12 लोगों को अब छुट्टी दे दी गई है।




 द पार्क होटल की ओर से बयान में कहा गया, ''हम आज होटल के बेसमेंट में घटी घटना से चिंतित हैं। हादसा शॉर्ट सर्किट के चलते हुआ जिससे मामूली आग लग गई, स्थिति जल्दी सामान्य हो गई। आग और धुएं के संपर्क में आने वाले कुछ मेहमानों को पूरी तरह से जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।''


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume