Top News

वेलेंटाइन डे पर प्रेम का इजहार करने पहुंचा प्रेमी, गांववालों ने चोर-चोर कहकर पीट दिया 


बस्ती हरैया। छावनी थाना क्षेत्र के 1 गांव में  वेलेंटाइन डे पर प्‍यार का इजहार करना बस्‍ती के इस शख्‍स को कुछ ज्‍यादा ही भारी पड़ गया। यह शख्‍स छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक लड़की से प्‍यार का इजहार करने आधी रात को पहुंचा था। गांववालों ने उसे चोर समझ लिया और पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। 


गांववालों की पिटाई से युवक की हालत इतनी गम्‍भीर हो गई कि उसे तुंरत अयोध्‍या के जिला अस्‍पताल पहुंचाना पड़ा। वहां से उसे तत्‍काल मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आधी रात के बाद युवक गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर घेर लिया। इसके बाद बिना कुछ पूछे-जांचे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। 



इसी बीच एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। छावनी थानेदार हरेकृष्ण उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने युवक को ग्रामीणों से छुड़ाया और एम्‍बुलेंस बुलवाकर अयोध्‍या के जिला अस्‍पताल पहुंचवाया। जिला अस्‍पताल अयोध्‍या के डाक्‍टरों ने युवक की गम्‍भीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume