Top News

गन्ना किसानों को नहीं मिल रहा बकाया भुगतान कर्मचारी कर रहे हैं किसानों का शोषण


बस्ती: जनपद में मिल मालिकों की मनमानी के चलते गन्ना किसान बेहद परेशान हैं। यहां मिल तो संचालित कर दी गई है, पर जो किसानों का पिछला बकाया था उसका भुगतान आज भी नहीं हो पाया है, जिसके चलते आज किसानों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है


पूरा मामला बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा के अंतर्गत आने वाली बजाज मिल का है, जहां किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। आज युवा किसान संगठन की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश पटेल ने प्रेस वार्ता के दौरान रुधौली से बीजेपी विधायक संजय प्रताप जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक ने चुनाव के दौरान बताया था कि अगर प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो 14 दिन के अंदर सभी गन्ना किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन यहां जमीनी हकीकत में यह एक जुमला निकला। आज केंद्र और प्रदेश में सरकार होने के बावजूद भी रुधौली मिल के गन्ना किसानों का भुगतान नही किया गया। उन्होंने बताया कि जब हम अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिये धरने प्रदर्शन किए तो हमारे विधायक ने हमें उल्टा जेल में डलवाने का काम किया।




 राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश पटेल ने रुधौली विधायक पर आरोप लगाया कि विधायक सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं। विधायक ने आज तक किसानों का गन्ना भुगतान जल्द से जल्द हो। ये मामला कभी सदन में नहीं उठाया गया बल्कि जब हम किसान धरना कर रहे थे तो विधायक ने जेल जरूर भिजवा दिया। इतना ही नहीं, विधायक ने कहा था कि अगर बजाज मिल प्रबंधन जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वह खुद भी धरने पर बैठने का काम करेंगे।


वहीं, युवा किसान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जितनी भी चीनी की मील से निकासी होती है। उसका 85 प्रतिशत भुगतान किसानों के बकाए में किया जाना चाहिए, जो कि नहीं किया जा रहा है। चीनी मिल मालिक अपने मन माफिक काम कर रहा है और 85 प्रतिशत से कम भुगतान कर रहा है बाकी 48 करोड़ रुपये अन्य मिलों को डायवर्जन कर दिया गया, जिसकी जानकारी जिला प्रशासन के पास भी है तो कहीं न कही किसानों के साथ छलावा किया जा रहा और जल्द ही किसान एक वृहद आंदोलन के लिए मजूबर होगा ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume