इटावा । पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के आदेशानुसार जनपद इटावा में दिनांक 07.02.2020 से 72 घंटे का "ऑपरेशन धरपकड" चलाया जा रहा है जिसमें जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 19 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर इटावा व समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में वांछित/ वारण्टी/जिलाबदर/अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 07/08.02.2020 की रात्रि को विशेष अभियान चलाया गया।
जिसमें कार्यवाही करते हुए जनपद पुलिस द्वारा कुल 19 वांछित/ वारण्टी/जिलाबदर/अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है।
*सोशल मीडिया सेल*
Post a Comment