Top News

मोहाली में तीन मंजिला इमारत ढही, एक की मौत,कई लोग मलवे में फॅसे, बचाव कार्य जारी


मोहाली । पंजाब के मोहाली में शनिवार को इमारत की नींव में खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, तीन मंजिला इमारत ढह जाने से एक शख्स की मौत हो गई, वहीं कई लोग मलबे में फंस गए। मलबे में से लोगों को ढूंढने और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक सिर्फ दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है।
बता दें कि मोहाली में खरड़-लांदरां मार्ग पर शनिवार को तीन मंजिला इमारत की नींव में जेसीबी से खुदाई चल रही थी। इसी दौरान इमारत ढह गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मोहाली के एसडीएम ने बताया कि मलबे में फंसे दो व्यक्तियों को बचाया गया है। अभी भी मलबे में 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने आगे कहा कि एनडीआरएफ की टीम और अन्य सहायक कर्मचारी मलबे में फंसे लोगों की तलाश करने और उन्हें बचाने के काम में लगे हैं।


Source NBT


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume