दिल्ली. चीन में कोरोना वायरस के चलते मोबाइल कंपोनेंट बनाने वाली फैक्ट्रियां काफी समय से बंद हैं। इससे भारत को आयात होने वाले कलपुर्जों की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। शाओमी और एपल आईफोन जैसी कंपनियों के पार्ट्स का स्टॉक खत्म होने लगा है। ऐसे में अगले कुछ हफ्तों में हैंडसेट उत्पादन बिल्कुल ठप हो सकता है। इसकी वजह से जनवरी-मार्च तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री 10-15 फीसदी घटने के असार हैं।
चीन मोबाइल के कंपोनेंट आयात का बड़ा मार्केट
ईटी की खबर के मुताबिक इंडियन सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के चेयरमैन पंकज मोहिंद्रू ने बताया कि स्टॉक खत्म होने के गंभीर नतीजे देखने को मिल सकते हैं। कंपोनेंट और चीन का कनेक्शन इंडस्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि बैटरी और कुछ कैमरा मॉड्यूल वियतनाम में बनते हैं। वहीं, डिस्प्ले और कनेक्टर मुख्य रूप से चीन में बनाए जाते हैं। चिप्स ताइवान में बनती तो हैं लेकिन अंतिम बिल्ड-अप के लिए चीन भेजी जाती हैं। फोन में इस्तेमाल आने वाले प्रमुख प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) कंपोनेंट को चीन से आयात किया जाता है।
Post a Comment