Top News

प्रमुख सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगति की समीक्षा कर सम्बंधित को दिए निर्देश


संत कबीर नगर । जनपद के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, होमगार्ड, उ0प्र0 शासन,  अनिल कुमार, आई0ए0एस0 ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के पहले दिन स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय, एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह सहित अन्य सभी विभागीय अधिकारियों के साथ जनपद में कानून व्यवस्था, विकास कार्य, निर्माण कार्य, एवं स्वास्थ्य सम्बंधी संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की गहन समीक्षा किया। नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार ने पुलिस अधीक्षक से जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कई विन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डायल 100/112 की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में फोन काॅल पर पुलिस की पहुॅच का औसत समय 09 मिनट है और प्रतिदिन औसतन 100 काॅल आ जाती है। उन्होंने बताया कि अब डायल 100/112 के कार्यवाही की सूचना संबंधित थाने में भी दर्ज की जाती है जिससे प्रकरण विशेष पर नजर रखी जा सकें। स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के ओ0डी0एफ0 होने के बाद भी कराये गये सर्वे में किसी भी वजह/परिवार के बटने के कारण कुल 42271 ऐसे लाभार्थी है जिनकों शौचालय दिया जाना है, जिसमें 7818 लाभार्थियों को शौचालय से आच्छादित किया जा चुका है, शेष को मार्च 2020 तक आच्छादित कर दिया जाएगा।
विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी श्री अनिल कुुमार ने प्रान्तीय खण्ड के अधिशाषी अधिकारी राजेश निगम को सड़क निर्माण में जनपद का लक्ष्य एवं प्रगति की सही जानकारी न दे पाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दिया तथा सड़क निर्माण कार्य में एक इंजीनियर की भूमिका एवं संवेदनशीलता को बताते हुए भविष्य के लिए प्रेरित भी किया। जनपद में निराश्रित गोआश्रय स्थलों की संख्या, गोवंश की संख्या, देख-रेख, चारा पानी की व्यवस्था एवं गोवंशों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से प्राप्त करते हुए नोडल अधिकारी श्री कुमार ने जनपद में गोवंशों के संरक्षण एवं देख भाल में उनके सुझाव भी मांगे।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान श्री कुमार ने जनपद में आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत बनाये जाने वाले गोल्डेन कार्ड की स्थिति जानते हुए इसे अभियान चला कर शत प्रतिशत पूरा करने हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चूॅकि लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड दिया जाना वन टाइम प्रक्रिया है, इसे रूटिन वर्क में रोज न करके एक निश्चित समय सीमा में आवश्यकतानुसार अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को लगाकर न्याय पंचायत स्तर पर निर्धारित तिथि को लाभार्थियों को बना कर दिया जा सकता है। उन्होंने अगली समीक्षा बैठक से पहले जनपद में अभियान चलाकर शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड का वितरण कर दिये जाने की अपेक्षा किया। जिलाधिकारी ने अभियान को कार्य रूप देने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए इस संदर्भ में एक बैठक आहूत कराने को कहा।
मानवीय भावों को सकारात्मक दिशा देने और अधिकारियों में उनके विभागीय कार्यो के प्रति संवेदनशीलता, रूचि और उत्साह भर देने में माहिर नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार के विकास कार्यो की समीक्षा का अंदाज प्रेरणात्मक और सौहार्दपूर्ण रहा। उन्होंने एक-एक अधिकारी से उनके विभागीय स्तर पर कार्यो के क्रियान्वयन में आने वाले किसी भी तरह की विभागीय/व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में खुलकर पूछा। कुछ खास विन्दुओं पर सम्बंधित अधिकारी को अलग से भी चर्चा करने का समय दिया।  
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में गठित कुल 1500 स्वयं सहायता समूहों के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त करते हुए नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एंव परियोजना निदेशक से समूहों द्वारा उत्पाद तैयार करने
की प्रक्रिया और उसकी मार्केटिंग आदि के बारे में जानकारी हेतु समूह के सदस्यों से मिलने और जानने की इच्छा जताते हुए कहा कि स्वंय सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद/माल की डिमान्ड/विक्री हेतु उम्दा रूप रेखा तैयार करने की आवश्यक पर बल देते हुए अपने अनुभवों को साझा किया, जिससे उत्पादों को उच्च स्तर की पहचान दिलाई जा सके और ग्राहको में उत्पाद के प्रति ब्रांडेड नजरिया का बोध हो। समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास, समाज कल्याण, विद्युत विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, आगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण, जनपद मे कुपोषण की स्थिति, एक जनपद एक उत्पाद, बेसिक शिक्षा, पशु पालन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, सिंचाई, सहित सभी जनपद स्तरीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेन्द्र सिहं, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।    


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume