Top News

रिश्वतखोर उपनिरीक्षक 5000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार


हरदोई।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन टी0एफ0इकाई के नेतृत्व में गठित टीम निरीक्षक/प्रभारी श्री लक्ष्मी नारायण यादव द्वारा घूसखोर उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह थाना हरपालपुर जनपद-हरदोई को  घूस लेते हुए  गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायत कर्ता श्री जमील अहमद पुत्र श्री सगीर अहमद  निवासी कुसुमखोर बांगर थाना कोतवाली जनपद-कन्नौज ने बताया कि उसके विरुद्ध उसकी पत्नी शबनम बेगम द्वारा हरपालपुर जनपद-हरदोई पर पंजीकृत कराये गये,मु0अ0सं0390/2019धारा-498/323/506भादवि व 3/4दहेज अधिनियम के विवेचक/उपनिरीक्षक श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमे में अन्तिम रिपोर्ट लगाये जाने के एवज में रू05000 की रिश्वत मांगी जा रही थी।



जिसकी सूचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन टी0एफ0इकाई हरदोई को दे दी गई।
जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम प्रभारी श्री लक्ष्मी नारायण यादव अभियुक्त को हरपालपुर हरदोई बाईपास के निकट स्थित जनता ढाबा के सामने से समय करीब सायं 3:32बजे 5000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली शहर जनपद-हरदोई में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume