Top News

किसान सम्मान निधि पाले लाभार्थी को मिलेगा केसीसी लाभ


धनघटा -सन्त कबीर नगर
प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी लाभार्थियों को बैंकों द्वारा वरीयता क्रम में के.सी .सी.लाभ दिया जाएगा।
जिलाधिकारी सन्त कबीर नगर ने अपने कार्यालय से एक पत्र जारी कर ग्राम प्रधानों एवम् लेखपालों को 08फरवरी से 22फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित कराने के लिए आवेदन पत्र भरवाकर बैंकों से ऋण दिलाने में सहयोग प्रदान करें ,का निर्देश जारी किया गया है।
 इसी क्रम में लेखपाल संघ के पूर्व महामंत्री एवम् वरिष्ठ लेखपाल श्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवटली में कैम्प लगाकर कर किसानों को उक्त योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित यह योजना किसानों के लिए हितकारी है।



बैंक द्वारा प्राप्त सहायता से कृषकों को खेती बारी में आने वाली आर्थिक कठिनाइयां  काफी हद तक आसान हो सकती हैं।
हल्का लेखपाल द्वारा सैकड़ों किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन फार्म भरवाए गए।
इस मौके पर डाक्टर अलगू प्रसाद, ग्राम प्रधान पवन ओझा,सुनरा देवी,राम अचल,रमेश,मुस्कुरा देवी, सुरेश चंद्र, मंगेशकर पाण्डेय व ग्रामीण उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume