अहमदाबाद. समाज में माना जाता है कि महिलाओं की शादी के बाद जिंदगी पूरी हो जाती है। वे पति, ससुराल और घर परिवार को संभालें। ऐसे ही एक लड़की की शादी मां-बाप ने बड़ी खुशी से की। लड़का NRI था तो मां-बाप खुश थे कि बेटी खुश रहेगी, विदेश में जाएगी। पर जैसा सोचा वैसा होता कहां है? इस लड़की की शादी तो कर दी गई लेकिन शादी के 15 दिन बाद ही पति एक नवविवाहिता को छोड़ भाग गया। एक लड़की के लिए ये बहुत बड़ा झटका होता है लेकिन ये लड़की टूट नहीं गई बल्कि वो और मजबूत होकर खड़ी हुई। उसने यूपीएससी की तैयारी की और आईएएस अफसर बनकर अपने ऊपर 'छूटी हुई औरत' के लगे कलंक को धो दिया।
Source asianet News
Post a Comment