Top News

मुसलमान एक भी नहीं, फिर भी इस गाँव मे 200 साल पुरानी मस्जिद को हिंदुओं ने सजोए रखा है



                        Courtesy : Google
आज हम आपको भारत के ऐसे सेकुलर गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ एक भी मुसलमान नहीं रहता है फिर भी गांव के लोगों ने पिछले 200 सालो से गांव में मौजूद एक मस्जिद को सहेज के रखा हुआ है। गांव के लोग मस्जिद की साफ़ सफाई और रंग रोशन का भी ध्यान रखते हैं। ये गांव बिहार के नालंदा जिले में मौजूद है।



                       Courtesy : Google
नालंदा जिले के बेन प्रखंड का माड़ी गांव अपने आप में एक अलग मिसाल पेश कर रहा है। यहाँ मौजूद इस मस्जिद का निर्माण मरहूम बदरे आलम साहब ने करवाया था। साल 1941-42 में सांप्रदायिक झगड़े के बाद इस गांव के मुसलमान यहाँ से चले गए थे। जिसके बाद से गांव के हिन्दुओ ने मस्जिद की देख रेख शुरू कर दी।



Courtesy : Google
मस्जिद के बाहर एक मज़ार भी मौजूद है जिस पर गांव के लोग चादरपोशी करते हैं। ये मजार गांव के हिन्दुओ की आस्था का प्रमुख केंद्र है।


 


Source ZNNNEWS24


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume