TRAI ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को दिया, बिना रीचार्ज़ सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश


दिल्ली । लॉकडाउन के चलते टेलिकॉम कंपनियों ने कुछ चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स के लिए एक्सटेंडेड वैधता और फ्री टॉकटाइम की सुविधा उपलब्ध कराई थी। इसी फैसले पर टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलिकॉम कंपनियों Airtel, Vodafone Idea, Reliance Jio और MTNL को फटकार लगाई है। TRAI ने कहा है कि इस सुविधा का फायदा सभी प्रीपेड यूजर्स को क्यों नहीं दिया जा रहा है। जबकि देश में अब भी ऐसे 2G प्रीपेड यूजर्स हैं जिन्हें कनेक्टिविटी की दिक्कत आ रही है। साथ ही वो रिचार्ज करने में भी असमर्थ हैं।



ET Telecom की रिपोर्ट के मुताबिक, TRAI ने 7 अप्रैल को Airtel, Jio, Vodafone Idea और MTNL अलग-अलग पत्र भेजे थे। इसमें लॉकडाउन के दौरान सभी प्रीपेड यूजर्स को बिना परेशानी के सेवा उपलब्ध और सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कंपनियों से कम्प्लायंस रिपोर्ट भी मांगी है। TRAI ने Airtel और Vodafone Idea को भेजे गए पत्र में लिखा कि इन दोनों कंपनियों ने कुछ चुनिंदा यूजर्स को एक्सटेंडेड वैधता और 10 रुपये का टॉकटाइम उपलब्ध कराया है। इसके चलते सभी 2G यूजर्स इस सर्विस का लाभ उठाने में पीछे रह गए हैं। ऐसे यूजर्स को रिचार्ज कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


TRAI ने कहा है कि सभी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को जरूरी कदम उठाने होंगे जिसमें लॉकडाउन के दौरान 2G समेत सभी प्रीपेड यूजर्स को एक्सटेंडेड वैधता की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, Jio को भेजे गए पत्र में TRAI ने लिखा है कि कंपनी ने केवल उन यूजर्स को ही 100 मिनट कॉल और टेक्सट के लिए क्रेडिट किए हैं जिनकी वैधता एक्सपायर हो चुकी है। लेकिन जिन यूजर्स के अकाउंट में जीरो बैलेंस है और उनके अकाउंट में वैधता अब भी मौजूद है उन्हें यह बेनिफिट नहीं दिया गया है।


MTNL को भेजे गए पत्र में TRAI ने लिखा है कि सरकारी कंपनी ने सभी यूजर्स को एक्सटेंडेड वैधता उपलब्ध कराई है। इसमें उन्हें इनकमिंग कॉल रिसीव करने की अनुमति दी गई है। लेकिन आउटगोइंग कॉल की कोई व्यवस्था इस सर्विस में उपलब्ध नहीं है।


 


साभार jnn


Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में गुंडई का तांडव : गश्त के दौरान दरोगा और कांस्टेबल पर चाकू से हमला

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन