संतकबीरनगर: "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर सेमरियावाँ में कार्यशाला, देशभक्ति के संकल्प के साथ हुआ समापन



सेमरियावां संतकबीरनगर । शुक्रवार को सेमरियावाँ ब्लॉक सभागार में "हर घर तिरंगा" अभियान के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री अनिल पांडेय एवं शिवशंकर मौर्या ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव ने की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल, बूथ और शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंडल अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता, मंडल महामंत्री शैलेंद्र सिंह, चंद्रराम कन्नौजिया, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष एजाज अहमद, मंडल उपाध्यक्ष मधुबाला, जिला मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) अफजल हुसैन, मंडल मंत्री गीता देवी और पूनम विश्वकर्मा, सेक्टर प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष रिजवान अहमद और सोमनाथ गौड़, शक्ति केंद्र संयोजक राज कपूर, गंगा प्रसाद यादव एवं सतिराम चौधरी, मंडल मंत्री जियाउल हक सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव ने हर घर तिरंगा अभियान की पृष्ठभूमि और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और गली-मोहल्लों में तिरंगा फहराकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।

मुख्य अतिथि अनिल पांडेय ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हर भारतीय के लिए गौरव का अवसर है और हर घर तिरंगा अभियान हमारे देश के प्रति प्रेम और सम्मान को सजीव रूप में व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और बलिदान की अमर पहचान है, जिसे हमें गर्व से लहराना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे न केवल अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे, बल्कि आसपास के लोगों को भी इस अभियान में शामिल करेंगे, ताकि संतकबीरनगर का हर कोना तिरंगे के रंग में रंग उठे।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में गुंडई का तांडव : गश्त के दौरान दरोगा और कांस्टेबल पर चाकू से हमला

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन