Top News

आईटीआई प्रवेश का चौथा चरण 11 से 15 अगस्त तक, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित



(रिपोर्ट सईद पठान)

मिशन संदेश संतकबीरनगर। प्रधानाचार्य/नोडल आईटीआई उदय नारायण ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025 के तृतीय चरण प्रवेश के बाद बची हुई रिक्त सीटों पर चौथे चरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इन सीटों पर आवेदन के लिए पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी अपने नए विकल्प ऑनलाइन पंजीकृत करा सकते हैं, जबकि नए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। रिक्त सीटों का संस्थानवार, व्यवसायवार एवं पाठ्यक्रमवार विवरण परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है या संबंधित आईटीआई संस्थानों से प्राप्त किया जा सकता है।

कौन आवेदन कर सकता है:

  • प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में अचयनित अभ्यर्थी

  • चयनित होने के बावजूद प्रवेश से वंचित रह गए अभ्यर्थी

आवेदन प्रक्रिया:

  1. वेबसाइट पर जाकर “चौथे चरण के लिए राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी द्वारा नवीन विकल्पों के लिए ऑनलाइन आवेदन” या “चौथे चरण के लिए नवीन अभ्यर्थी द्वारा आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।

  2. पंजीकरण संख्या एवं जन्म तिथि भरें और इच्छित संस्थान/व्यवसाय का विकल्प चुनें।

  3. नए अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरने के बाद ऑनलाइन भुगतान करें।

  4. भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा।

शुल्क:

  • सामान्य/ओबीसी वर्ग: ₹250

  • अनुसूचित जाति/जनजाति: ₹150

यह प्रक्रिया 11 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
सभी आईटीआई संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी रिक्त सीटों की व्यवसायवार सूची सूचना पट पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें।

— सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume