(Report- Mohammad Sayeed Pathan Editor)
संत कबीर नगर । जनपद में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। यह पहल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद से शुरू की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक द्वारा किशोरियों को एचपीवी (सर्वाइकल कैंसररोधी) टीका लगाकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि “गार्डासिल-4” वैक्सीन 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी किशोरियों को लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है, जिसमें लगभग 99.7 प्रतिशत मामलों का कारण एचपीवी संक्रमण होता है।
आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि एनसीआरपी-आईसीएमआर के अनुसार वर्ष 2024 में भारत में करीब 78 हजार नए मामले सामने आए, जिनमें से 42 हजार महिलाओं की मौत दर्ज की गई। यह वायरस मुख्य रूप से जननांग संपर्क के माध्यम से फैलता है।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक विश्व के 165 से अधिक देशों में 50 करोड़ से ज्यादा टीके सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं, जिससे इसकी प्रभावशीलता और सुरक्षा प्रमाणित होती है।
जनपद में यह टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद पर प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सीएचसी खलीलाबाद के चिकित्साधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण कराकर इस गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें।
#संतकबीरनगर #एचपीवी_वैक्सीनेशन #सर्वाइकल_कैंसर #महिला_स्वास्थ्य #टीकाकरण_अभियान #किशोरी_स्वास्थ्य #स्वास्थ्य_विभाग #निःशुल्क_टीकाकरण #गार्डासिल4 #जनजागरूकता #स्वस्थ_भारत टीकाकरण कराकर इस गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें।

Comments
Post a Comment