संतकबीरनगर: जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण


(Report- Mohammad Sayeed Pathan Editor)

संत कबीर नगर।  जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जिला कारागार संतकबीरनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भारती तयाल एवं जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर, बैरकों, अस्पताल, मेस और कार्यालय का सघन जायजा लिया। साथ ही बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली।


जनपद न्यायाधीश ने कारागार प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि जेल के अंदर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर सके, इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने बैरकों एवं पूरे परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

अधिकारियों ने कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यवाहियां निर्धारित नियमों के अनुरूप और पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।


इस अवसर पर शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से बंदियों के लिए संचालित प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम के नए बैच का शुभारंभ किया गया। साथ ही पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। फूड सेफ्टी विभाग द्वारा प्रशिक्षित बंदियों को फास्टैक प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।


निरीक्षण के दौरान किसी भी बंदी द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। कारागार की व्यवस्थाएं समुचित पाई गईं।


#संतकबीरनगर #जिला_कारागार #निरीक्षण #जनपद_न्यायाधीश #डीएम #एसपी #पुलिस_प्रशासन #जेल_व्यवस्था #मिशन_सुधार #स्वच्छता #सुरक्षा_व्यवस्था #बंदी_कल्याण #शिक्षा_पहल #शिव_नाडर_फाउंडेशन #गुड_गवर्नेंस


Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में गुंडई का तांडव : गश्त के दौरान दरोगा और कांस्टेबल पर चाकू से हमला

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन