Top News

शहीद रामचंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज में बैंकिंग कार्यशाला, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को योजनाओं की दी जानकारी


(रिपोर्ट आकाशपति त्रिपाठी)

तरकुलवा (देवरिया)। शहीद रामचंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, बसंतपुर धूसी में शासन एवं बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को बैंकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बैंक अधिकारियों ने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, ऋण सुविधाओं, बीमा सुरक्षा तथा खातों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यशाला की मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती अर्पिता राय ने सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होम लोन, पर्सनल लोन और सैलरी अकाउंट से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने सैलरी अकाउंट पर उपलब्ध एक करोड़ 10 लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा कवर सहित विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को भी बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के लिए जीरो बैलेंस पर बैंक खाते खोलने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि मार्केटिंग प्रबंधक श्री अनुराग त्रिपाठी ने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से जनसरोकारों से जुड़ी बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी होने से लोग उपलब्ध योजनाओं का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं।

तरकुलवा शाखा के शाखा प्रबंधक श्री सत्यम कुमार ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बैंकिंग संबंधी जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने बैंक की ओर से बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. स्वतंत्र यादव ने माल्यार्पण, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर बैंकिंग अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यशाला में डॉ. विनोद कुमार शाही, रविंद्र नाथ, खुर्शेद अहमद, सतीश कुमार शर्मा, प्रियंका शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, नौशाद आलम, अष्टभुजा त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह गौतम, सपना श्रीवास्तव, निखिलेश चतुर्वेदी, राम श्रृंगार गुप्ता, नजीर अहमद, दुर्गेश चौहान, मदन मद्धेशिया, मुन्ना विश्वकर्मा, सफीक अंसारी, शिवम कुमार, राकेश कुमार सिंह, स्वर्णचंद, अभिमन्यु यादव, रामनरेश मिश्रा, रंजीत कुमार यादव, दीपक कुमार जायसवाल, बृजमोहन कुमार गौतम एवं श्रीमती अनीता कनौजिया सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता श्री सतीश कुमार शर्मा ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh