Top News

ममता की मांग- NRC और CAA पर हो जनमत संग्रह, UN करे निगरानी




  • ममता बनर्जी का केन्द्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला

  • ममता ने की CAA और NRC को लेकर की जनमत संग्रह की मांग


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की रैली में कहा कि आजादी के कई वर्षों के बाद हमें नागरिकता साबित करने की क्यों जरूरत है. ममता बनर्जी ने मांग की है कि नागिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी पर जनमत संग्रह कराया जाए. इसे संयुक्त राष्ट्र मॉनिटर करे.


इसके साथ ही ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि जनमत संग्रह के बाद देखते हैं कि कौन जीतता है. केन्द्र की मोदी सरकार को चुनौती देते हुए ममता ने आगे कहा कि अगर तुम हारते हो तो तुम्हें इस्तीफा देकर जाना होगा. ममता ने कहा कि मैं तुमको चुनौती देती हूं देश को फेसबुक और सांप्रदायिक दंगों का इस्तेमाल कर विभाजित करने की कोशिश मत करो.


यह लोकतंत्र को बचाने की हमारी लड़ाई: ममता


अपना हमला जारी रखते हुए ममता ने कहा कि आज रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिया गया. उनकी गलती थी कि वह गांधी की एक तस्वीर के साथ विरोध कर रहे थे. आप किसी व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से करते हो. मैंने आज घंटी बजाई है, कुछ लोग इसे तुम्हारे अंत की आवाज कह सकते हैं. यह लोकतंत्र को बचाने की हमारी लड़ाई है.


ममता बनर्जी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता तब कहां थे जब स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया जा रहा था? यह शर्मनाक है कि हमारे अभिभावकों को दस्तावेज निकालने पड़ रहे हैं. पहले उन्होंने कहा कि आधार जरूरी है, अब कह रहे हैं कि यह जरूरी नहीं है. बीजेपी को भले ही 32 फीसदी वोट मिले लेकिन 68 फीसदी लोगों ने वोट नहीं दिया है.



 





मैं जनता से अपील करती हूं कि लोग सड़कों पर उतरें. घर में न बैठें, राजनीतिक विचारधारा भूलकर सड़कों पर उतरें

साभार aaajtak.







Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume