बराबंक । मंगलवार दिनांक 24.12.2019 को समय 03.36 बजे इवेन्ट क्रमशः- 0379, 0310 पी0आर0वी0 1718, 1722 को कालर द्वारा सूचना दी गयी कि अयोध्या लखनऊ हाईवे पर 50-60 यात्रियों से भरी लग्जरी बस अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से लड़ जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार यात्रियों को चोटें एवं बस चालक व परिचालक को गम्भीर चोटों आई हैं तथा वे दोनों बस में फसे हुए हैं। एम्बुलेंस सहायता चाहिए।
कार्यवाही-
पी0आर0वी0 1718, 1722 द्वारा इवेण्ट संख्या क्रमशः 0379, 0310 की सूचना पर हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 09 मिनट के अल्प समय में घटना स्थल थाना सफदरगंज अन्तर्गत उधौली-लखनऊ हाईवे पर पहुंच कर स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया। उक्त पीआरवी कर्मचारीगण एवं थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा पहुंचकर देखा गया कि बस के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण लगभग 20-25 यात्रियों के आंशिक व गम्भीर चोटे आईं थी। उक्त कर्मचारीगणों द्वारा घायलों को बस से निकाल कर 108 एम्बुलेंस व हाईवे एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराकर जान बचाई गई एवं उनके परिजनों को भी सूचित किया गया। उक्त मानवीय कार्य की आम जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
*पी0आर0वी0 स्टाफ-*
1. कमाण्डर – कैलाश नाथ, विजय प्रकाश सिंह
2. सब कमाण्डर- प्रभात कुमार, अजीत कुमार
3. पायलट- शिव राज अवस्थी, राम पदार्थ पाठक
Post a Comment