ऐसी होगी ट्रंप के लिए अभेद सुरक्षा व्यवस्था,, 25 IPS, अफ़सर,10 हजार जवान और 7 विमान


दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान कहे जाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत के दौरे पर रहेंगे. ट्रंप 24 फरवरी को सबसे पहले गुजरात के अहमदाबाद आएंगे. अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप का भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. ट्रंप के लिए अभेद सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है ।


 दरअसल, शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का जायजा लिया. साथ ही गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के वर्किंग प्रेसिडेंट धनराज नथवाणी और BCCI के सेक्रेटरी जय शाह भी शनिवार को मोटेरा स्टेडियम पहुंचे. उनके साथ गुजरात पुलिस के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे.




 इसके अलावा अहमदाबाद के डीसीपी विजय पटेल ने बताया है कि सुरक्षा के लिए यहां 10 हजार पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे. सुरक्षा में 25 IPS अधिकारी, 65 एसीपी, 22 पुलिस इंस्पेक्टर और 800 सब-इंस्पेक्टर समेत 10000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.



 इतना ही नहीं हवाई सुरक्षा में करीब विमानों का काफिला भी रहेगा. काफिले में अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक जेट एयरफोर्स वन के अलावा छह और विमान होंगे. बताया जा रहा है कि इसमें अलग-अलग हेलीकॉप्टर, कार और कार्गो भी होंगे.



 जब किसी भी देश में ट्रंप का काफिला चलता है तो स्थानीय सुरक्षाकर्मियों के अलावा उनके अपने सुरक्षाकर्मी होते हैं, जो सैकड़ों की संख्या में होते हैं. अंदरूनी सुरक्षा घेरा पूरी तरह अमेरिकी प्रेसीडेंट की सुरक्षा टीम संभालती है.
 अंदरूनी सुरक्षा में आमतौर पर 14 वाहन होते हैं. सबसे आगे और अगल बगल नौ मोटर बाइक सवार चल रहे होते हैं, जो आधुनिक उपकरणों से लैस होते हैं. किसी भी तरह के संकट से निपटने में सक्षम होते हैं. आगे का रास्ता क्लियर करने का काम उन्हीं का होता है.


 


Source aajtak


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर