Top News

बिना कोचिंग पहले प्रयास में NEET क्वालीफाई, खिराहुआ की आयशा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान


(Report and edited by-Mohammad Sayeed Pathan)

बनकटी बस्ती/संतकबीरनगर। प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो। इस कहावत को बनकटी ब्लॉक के ग्राम खिराहुआ की होनहार छात्रा आयशा सिद्दीकी ने सच साबित कर दिखाया है। आयशा ने NEET MBBS 2026 परीक्षा में 544 अंक और ऑल इंडिया रैंक 41,940 हासिल कर पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लिए घर पर रहकर स्वयं तैयारी की और यह मुकाम हासिल किया।

आयशा, ग्राम प्रधान जावेद सिद्दीकी की भतीजी हैं। उनके पिता परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। परिवार में पहले से कई डॉक्टर होने के कारण उन्हें प्रेरणा और सकारात्मक मार्गदर्शन मिला, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और अनुशासन से सफलता में बदल दिया। उनका सपना एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है।

आयशा की उपलब्धि ने पूरे खिराहुआ गांव और बनकटी क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। यह सफलता उन विद्यार्थियों के लिए भी एक सशक्त संदेश है, जो सीमित संसाधनों के कारण अपने सपनों को अधूरा मान लेते हैं। आयशा ने साबित किया है कि सफलता महंगी कोचिंग से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से हासिल होती है। उनकी यह उपलब्धि निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume