Top News

भीम आर्मी ने CAA,NRC का किया विरोध,नौकरियों में आरक्षण को बहाल करने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


संतकबीरनगर । भीम आर्मी की जिला इकाई ने रविवार को केंद्र की भाजपा सरकार के CAA और NRC लागू करने के और नौकरियों में आरक्षण समाप्त करने के अड़ियल रवैये के विरुद्ध पैदल मार्च और शांति पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जिसमे मांग की गई है कि संविधान विरोधी कानून,CAA को केंद्र सरकार वापस ले ।



भीम आर्मी ने भारत के राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार द्वारा ए ए धार्मिक आधार पर पाकिस्तान अफगानिस्तान व बांग्लादेश से 1 दिसंबर 2014 तक भारत आने वाले अल्पसंख्यकों जिसमें हिंदू बौद्ध जैन सिक्स और ईसाइयों को भारत की नागरिकता देने से भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 का खुला उल्लंघन है सरकार का इस अधिनियम को पारित कराना संविधान विरोधी कार्य है भीम आर्मी इस अधिनियम को वापस लेने का अनुरोध करती है ।



 गृह मंत्री के बयान को लेकर भीम आर्मी ने बताया कि NRC CAA को हम सख्ती से लागू करने में एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे वाला  बयान SC, ST, और मुस्लिम अल्पसंख्यक वर्ग में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है,जिससे संविधान की मूल अधिकारों का हनन ही रहा है,इस लिए भीम आर्मी CAA, NRC, और NPR का विरोध करती है ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume