Top News

गोरखपुर महोत्सव में दिव्यांग ट्राइसाइकिल दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालो को जिलाधिकारी ने प्रमाणपत्र देकर किया उत्साहवर्धन


दिनांक 06/02/2020 को हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में सुबह 10:30 पर एहसास डे केयर सेंटर विशेष विद्यालय द्वारा दिव्यांग बच्चों और विशेष अध्यापकों को प्रमाण पत्र वितरण और और उत्साह वर्धन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, विशेष अतिथि में क्षेत्राधिकारी आनंद पांडेय, असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज मधुकर सी.आर.सी. गोरखपुर रहे कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर किया इसके बाद दिव्यांग बच्चों के द्वारा गोरखपुर महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें प्रमाण पत्र देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी रवीश कुमार गुप्ता जी ने कहा कि समाज में दिव्यांग बच्चों दिव्यांग जनों और समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों को समाज से जोड़ने के लिए इस तरह के शासन और प्रशासन किसी भी तरह की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।



उन्होंने कहा कि संस्था के निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी जी जो दिव्यांग बच्चों और समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है मैंने इनके द्वारा कई जागरूकता कार्यक्रमों में रहा हमें देखकर अच्छा लगा कि ये दिव्यांग जनों के लिए समर्पित है। प्रमाण पत्र पाने वालों में कन्हैयालाल प्रताप सिंह अमित राज जमाल अहमद हिना परवीन पूजा वर्मा आलोक कुमार मिश्रा पूजा मिश्रा 30 लोगों को समाज को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया सरकार के द्वारा अभियान कार्यक्रम में हमेशा प्रतिभाग करके समाज के अनन्य लोगो को जागरूक करते रहे है। इस इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, गोला चौकी इंचार्ज प्रतिभा सिंह, महिला थाना इंचार्ज गौरी शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh