Top News

कैसे रुकेगी मदरसा बोर्ड परीक्षा में नक़ल, जब मनमाफिक जगह लगा दी गई, कक्ष निरीक्षकों की डियूटी


धनघटा-सन्त कबीर नगर। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित सेकण्डरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं आगामी मंगलवार से शुरू हो रही हैं।
परीक्षा को नक़ल विहीन सम्पन्न कराने का दावा अल्पसंख्यक विभाग का खोखला साबित हो रहा है।
धनघटा तहसील में बनाये गये दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षकों की तैनाती में भारी अनियमितता की गई है।
अधिकांश शिक्षकों की तैनाती एक ही प्रबन्धक के दूसरे विद्यालय में लगा दी गई है।
कुछ शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर अल्पसंख्यक अधिकारी पर मनमाने ढंग से मनचाहे विद्यालयों पर ड्यूटी लगाने का आरोप लगाया है।



नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के मदरसा मिस्बाहुल उलूम रौजा में तैनात स0अ0तहतानिया मुहम्मद फैसल की परीक्षा ड्यूटी उनके निवास स्थान खलीलाबाद में ही लगा दी गई है।
इसी प्रकार अमरडोभा के मदरसे में तैनात एक  शिक्षक की ड्यूटी लगभग40किमी दूर धनघटा तहसील में स्थित परीक्षा केंद्र पण्डित राम कृपाल रीठा में लगा दी गई है।
इसी प्रकार मदरसा मरियम महुली के सभी शिक्षकों की तैनाती एक ही प्रबन्धक द्वारा संचालित मरियम इन्टर कॉलेज छितही में लगा दी गई।
 फिलहाल कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में की गई अनियमितता से नकल विहीन परीक्षा संचालन में सवाल उठना लाजमी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh