यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी 2020 से शुरु, सभी तैयारियां पूरी,नकल करने और कराने वाले बख्से नहीं जाएंगे-: तन्मय पांडेय DMO
संतकबीरनगर । उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित अरबी फारसी की परीक्षाएं पूरे उत्तर प्रदेश में कल 25 फरवरी 2020 से शुरू हो रही हैं, जो 05 मार्च 2020 तक चलेगी, सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं, जिसके क्रम में संतकबीरनगर जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, परीक्षा दो पाली क्रमसः सुबह 08 बजे से 11 बजे तक, और शाम 02 बजे से 05 बजे तक संचालित होंगी,इस परीक्षा में कुल 3480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे,जिसमे 2661बालक तथा 1319 बालिकाएं हैं, जिले में एक संकलन केंद्र बनाया गया है जहां निर्धारित समय पर कापियां सील करके सभी केंद्र व्यवस्थापक जमा करेंगे, ये जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है ।
श्री पांडेय ने बताया है कि शासन की मंशा के अनुसार और जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में परीक्षा को पूर्णतया नकलविहीन,सकुशल,शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है,अगर कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए या कोई केंद्र व्यवस्थापक नकल कराने में सहयोग करता पकड़ा गया तो बख्सा नहीं जाएगा,
श्री पांडेय ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन, कुल 04 सेक्टर मजिस्ट्रेट,एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाये गए हैं, इसके अलावा 05 सचल दस्ते बनाये गए हैं ,जो सुबह शाम दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों समय पर निरीक्षण करेंगे,और निरीक्षण के दौरान गतिविधियों की आख्या एवं अनुचित साधन प्रयोग में पकड़े गए परीक्षार्थियों के विवरण जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में समय से देंगे ।
Comments
Post a Comment