Top News

निरीक्षण--अस्‍पताल में आने वाले मरीजों को दें बेहतर इलाज, सुधारे व्‍यवस्‍था,कोताही सुनाई दी तो होगी कार्यवाही - अपर निदेशक स्वस्थ्य


- अपर निदेशक स्‍वास्‍थ्‍य ने किया जिला चिकित्‍सालय व सीएचसी खलीलाबाद का निरीक्षण



- जिला चिकित्‍सालय की महिला विंग और पीआईसीयू में भी व्‍यवस्‍था का लिया जायजा


संतकबीरनगर ।


अपर निदेशक स्‍वास्‍थ्‍य बस्‍ती मण्‍डल डॉ सी के शाही ने कहा कि अस्‍पताल में आने वाला हर मरीज को आपके उपर विश्‍वास करके आता है। स्‍वास्‍थ्‍य सेवा हर व्‍यक्ति की मूलभूत आवश्‍यकता है। इसलिए अस्‍पताल में आने वाले मरीज को इलाज की बेहतर सुविधा दें। चिकित्‍सालयों में जो भी थोड़ी बहुत कमियां है, उनको सुधार लें। स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा शासन की विशेष प्राथमिकताओं में से एक है। इसलिए स्‍वास्‍थ्‍य सेवा से जुड़े सभी लोगों को इसपर विशेष ध्‍यान देना होगा,अगर इसमे कोई भी कोताही दिखाई या सुनाई दी तो जिम्मेदार बख्से नहीं जाएंगे ।



यह बातें उन्‍होने संयुक्‍त जिला चिकित्‍सालय तथा सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र खलीलाबाद के निरीक्षण के दौरान कहीं। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र खलीलाबाद के निरीक्षण के दौरान उन्‍होने चिकित्‍सालय की महिला विंग में डिलिवरी तथा आपरेशन की स्थिति को देखा और कहा कि यहां पर सुविधाएं बेहतर हैं। सफाई व्‍यवस्‍था को और भी सुदृढ़ करने की जरुरत है। इसके बाद वे संयुक्‍त जिला चिकित्‍सालय की इमरजेंसी की व्‍यवस्‍था का अवलोकन किया तथा चिकित्‍सकों की सराहना की। महिला विंग में उन्‍होने डिलिवरी के रजिस्‍टर को देखा तथा सारी सूचनाएं पूरी तरह से भरी न होने पर नाराजगी जाहिर की।



अस्‍पताल के सीएमएस डॉ वाईपी सिंह ने व्‍यवस्‍था को ठीक करने का आश्‍वासन दिया। इस दौरान लेबर रुम की प्रभारी ने बताया कि आज कुल 34 डिलिवरी हुई है। एनआरसी में कुल 5 बच्‍चे भर्ती मिले, वहां की व्‍यव्‍स्‍था को उन्‍होने बेहतर पाया। वहां पर रेफर करके और भी बच्‍चों को भेजने की बात उनके द्वारा कही गई। एसएनसीयू के निरीक्षण के दौरान उन्‍होने देखा कि एक दीवार का प्‍लास्‍टर उखड़ा हुआ है। इस बात पर उन्‍होने नाराजगी जाहिर की, साथ ही मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे उसे तत्‍काल सही कराएं।



छोटी छोटी कमियों को देखकर तुरन्‍त दूर करवा लें। उस कमी के बड़ा होने का इन्‍तजार न करें। सफाई व्‍यवस्‍था पर उन्‍होने विशेष ध्‍यान देने के निर्देश दिए। अन्‍त में वे सीएमओ कार्यालय पहुंचे और जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह को फाइलेरिया अभियान को बेहतर तरीके से संचालित करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ एसीएमओ आरसीएच डॉ मोहन झा, डीपीएम विनीत श्रीवास्‍तव, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा भी मौजूद रहे।  


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh