Top News

ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली अमूल्या गिरफ्तार, नक्सल से सम्बन्ध होने का अंदेशा


बेंगलुरु पुलिस ने अमूल्या को किया गिरफ्तार14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया



बेंगलुरु में ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा कर AIMIM की राजनीति को बदनाम करने की साजिश रचने वाली लड़की अमूल्या लियोना का नक्सल लिंक होने का दावा किया गया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि यह समाज में शांति और सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश है. जांच ऐसे लोगों की भी होनी चाहिए, जो इनको प्रोत्साहित करते हैं. अमूल्या का नक्सलियों से भी संबंध था. सजा तो होनी ही चाहिए.



मैसूर में सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'अमूल्या पिता ने उसके हाथ और पैर तोड़ने की बात की और जमानत नहीं देने के लिए कहा. साथ ही पिता ने कहा कि मैं उसका बचाव नहीं करूंगा. उन संगठनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए जो अमूल्य जैसे लोगों के पीछे हैं. अगर कार्रवाई नहीं हुई तो यह सब खत्म नहीं होगा.'



इस बीच अमूल्या लियोना के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि चिकमंगलुरु में उनके घर को कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है. अमूल्या के पिता जेडीएस के स्थानीय नेता हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि मैंने कई बार अमूलया से कहा कि वे मुसलमानों से न जुड़ें. उसने नहीं सुना. मैंने कई बार भड़काऊ बयान नहीं देने के लिए कहा है लेकिन वह नहीं मानी.


 


Source aajtak


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh