Top News

संतकबीरनगर जिले में 5 हजार से भी ज़्यादा परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

संतकबीरनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की पहले ही दिन की परीक्षा में जिले 5256 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है,फिलहाल परीक्षा छोड़ देने का कोई ठोस कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है ।


जिले के परीक्षा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 18 फरवरी  2020 से शुरू हुई हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहले दिन हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के कुल लगभग 54343 परीक्षार्थी को परीक्षा देनी थी लेकिन हाई स्कूल में 2870 परीक्षार्थी और इण्टरमीडिएट में 2386 परीक्षार्थी किन्ही कारणों से अनुपस्थित रहे,इस प्रकार कुल 49087 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume