Top News

तांत्रिक की हत्या में वाछिंत 03 और अभियुक्तों को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार


अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्ग दर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व मे थाना बकेवर पुलिस द्वारा ग्राम कुडरिया मे तांत्रिक की हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्या में वाछिंत 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।


संक्षिप्त विवरण-  दिनांक 21.02.2020 को थाना बकेवर पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम कुडरिया मे एक युवक के शव होने की सूचना प्राप्त हुई ।  सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उचाधिकारीयो एवं थाना पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुचकर निरीक्षण कर  वादी (मृतक का भाई) की तहरीर के आधार पर थाना बकेवर पर मु0अ0स0 82/2020 धारा 147/302/120 B IPC नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया। 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी महोदय भरथना के नेतृत्व मे थाना बकेवर से प्रकरण के सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी जिसमे विगत दिनांक 22.02.2020 को  प्रकरण से संबंधित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था,तथा वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्कतारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी । 


दिनांक 23.02.2020 को मुखबिर की सूचना के आधार पर शेष 03 वाछिंत अभियुक्तो को ग्राम रतनीपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया से गिरफ्तार किया गया ।


गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सतीश पुत्र सुघर सिंह निवासी कुडरिया थाना बकेवर इटावा 
2. ब्रह्मप्रकाश पुत्र सुघर सिंह निवासी कुड़रिया थाना बकेवर इटावा 
3. प्रियंका पत्नी श्यामबाबू निवासी कुडरिया थाना बकेवर इटावा 


*पुलिस टीम* – बचन सिहं सिरोही प्रभारी निरीक्षक थाना बकेवर मय टीम 


सोशल मीडिया सेल


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume