Top News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने कैम्प कार्यालय पर, समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ की, मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी


इटावा । जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के मद्देनजर रविवार को इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा कैम्प कार्यालय पर की गई ।


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम के मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा कैंप कार्यालय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा पर जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा समस्त अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh