धनघटा-सन्त कबीर नगर।
बिजली विभाग का प्रतिदिन नया-नया कारनामा देखने को मिल रहा है।
गलत बिजली बिल के चलते तमाम उपभोक्ता पिछले कई माह से एसडीओ के दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं।
लेकिन समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है।
नाथनगर ब्लाक क्षेत्र अन्तर्गत रजनौली गांव निवासिनी राकिया खातून पत्नी अतीकुर्रहमान ने बताया कि उसने वर्ष 2017में एक किलोवाट घरेलू कनेक्शन बिना मीटर का लिया था।
जिसकी बिजली बिल तीन साल में 82000रूपये आ गई ।
पीड़िता ने बताया कि बिल में मीटर भी फीड है जबकि घर पर आजतक मीटर लगा ही नहीं है।
इसी प्रकार झिंगुरापार निवासी नूरुल हुदा ने बताया कि उनके भी घर पर मीटर नहीं लगा है, लेकिन बिल पर मीटर फीड दिखा रहा है।
पीड़ित उपभोक्ताओं ने अधिषासी अभियंता विद्युत विभाग से बिल ठीक कराने और मीटर लगाने की मांग किए हैं।
Post a Comment