Top News

ऑनलाइन मॉनिटरिंग से पकड़ी गई सामुहिक नकल, परीक्षा निरस्त, केंद्रों पर लगा 5 लाख ₹ का जुर्माना


                            सांकेतिक फ़ोटो


कानपुर । परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का असर दिखने लगा है। एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षा में विवि प्रशासन ने इसी डिजिटलाइजेशन के जरिए तीन केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस मामले में कठोर कार्रवाई करते हुए न सिर्फ परीक्षा निरस्त कर दी बल्कि इन तीनों केंद्रों को डिबार करने के साथ पांच लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है। 


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सभी केंद्रों की जांच शुरू कराई। ऑनलाइन मॉनीटरिंग के जरिए तीन केंद्रों पर सामूहिक नकल करते मिली। इसमें मऊ के दो केंद्र और एक केंद्र बलिया का है। कुलपति ने तुरंत आदेश जारी किया कि इन तीनों केंद्रों से जुड़े सभी 13 संस्थानों की परीक्षाएं निरस्त की जाएं और उसे दोबारा कराया जाए। साथ ही, इन संस्थानों को परीक्षा के कार्यों से अलग रखा जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh