समाज तोड़कर लोगों में नफरत पैदा कर रहे है,आरएसएस और भाजपा के लोग-;अरविंद गिरी


बस्ती । आर.एस.एस. और भारतीय जनता पार्टी के लोग सामाजिक ताने-बाने को तोड़कर लोगों में नफरत पैदा कर रहे हैं। दिल्ली में हुआ दंगा और 45 लोगों की मौत इसी की देन है। समाजवादी पार्टी डा. राम मनोहर लोहिया के विचारों पर चलते हुये देश, प्रदेश में आपसी भाई चारे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। नौजवानों को चाहिये कि वे घरों से बाहर निकले और घृणा, नफरत फैलाने वालों को मुंहतोड़ जबाब दें।


यह विचार समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने व्यक्त किया। वे सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
समाजवादी युवजन सभा सहित फ्रण्टल संगठनों को मजबूती देने के लिये अरविन्द गिरी ने आवेदन प्राप्त किये। कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद जो आजादी मिली आज वह खतरे में है। रोजगार, अर्थ व्यवस्था पर सरकार से सवाल पूंछने वालों को राष्ट्रद्रोही घोषित कर दिया जा रहा है। देश और प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थितियां है, ऐसे में नौजवानों को देश, प्रदेश बचाने के लिये अपनी भूमिका निभाना होगा। इसी क्रम मंे भद्रेश्वरनाथ, लालगंज में आयोजित सभाओं को भी अरविन्द गिरी ने सम्बोधित किया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नौजवान समाजवादी पार्टी की ताकत है। कहा कि अभी चुप रहे तो आने वाली नस्लों को इसकी कीमत चुकानी होगी। घृणा, नफरत का जबाब हमें एकजुटता से देना होगा।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, सिद्धार्थ सिंह, अली अहमद, राजकपूर यादव, सिद्धेश सिन्हा, राजाराम यादव, अरविन्द सोनकर, मोनू यदुवंश, अजय यादव, अभिषेक उपाध्याय, राजेश शुक्ल, विजय विक्रम आर्य, पिन्टू शुक्ल आदि ने सम्बोधित करते हुये जनहित के सवाल उठाये। कहा कि भाजपा के पास किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और सर्व समाज के हित के लिये कोई कार्य योजना नही


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर