कोरोना जंग में तभी मिलेगी कामयाबी,जब अपनी सोच को नकारात्मक नही,रखेंगे सकारात्मक
- एक बार नकारात्मक विचारों के सकारात्मक पहलू पर तो गौर करें
- किताबें पढ़ें, योगा करें, फ़िल्में देखें, परिवार वालों का मनोरंजन करें
घर पर फंसे नहीं बल्कि सुरक्षित हैं - सोच में परिवर्तन लाएं
अगर बार-बार मन में आता है कि लाक डाउन के चलते फंस गया हूँ तो उसके दूसरे पहलू पर भी तो गौर करिए कि घर में रहने के चलते ही तो हम सब सुरक्षित हैं । घर के जरूरी सामान ख़त्म होने पर नया कैसे आएगा, इस सोच के साथ दुखी होने से बेहतर होगा कि आज जितने सामान उपलब्ध हैं उनका तो सही से इस्तेमाल करिए । यह सोच-सोचकर परेशान न हो कि सरकार किस तरह सब कुछ नियंत्रित करेगी बल्कि यह तय करिए कि मैं खुद को नियंत्रित करता हूँ- सरकार तो सजग है ही । हर जगह शट डाउन चल रहा है, कैसे चलेगा- इसकी जगह विचार करिए कि हर जगह जरूरी सामान मिल भी तो रहे हैं ।
ऑनलाइन योगा सीखें
जिस किसी बहाने भी घर पर समय बिताने को मिला है उसका सदुपयोग कुछ इस तरह कर सकते हैं कि वह आपके पूरे जीवन काम आ सकता है । इस दौरान ऑनलाइन योगा व व्यायाम सीखा जा सकता है जो कि आपके शरीर को चुस्त और फुर्तीला बना सकता है । इसके अलावा इसको बाद में दूसरों को भी सिखा सकते हैं । ध्यान (मेडिटेशन) का भी सहारा लिया जा सकता है ।
- बार-बार साबुन और पानी से 40 सेकण्ड तक हाथ धोएं
- हर समय दूसरे व्यक्ति से दो मीटर की दूरी बनाकर रखें
- घर से जब भी बाहर निकलें मास्क जरूर लगाएं
विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें
ध्यान रहे कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर जैसे सांस फूलना या अत्यधिक तेज बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 अथवा अपने जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ जिला सर्विलेंस अधिकारी से तुरंत संपर्क करें ।
लेकिन अगर भूखे हैं तो जिला प्रशासन को सूचित करें ।
Comments
Post a Comment