Top News

पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने महुली थानाध्यक्ष का बढ़ाया मनोबल


धनघटा-सन्त कबीर नगर।
वैश्विक महामारी कोविड-19 नोवेल कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए जिस प्रकार जान जोखिम में डालकर पुलिस प्रशासन लोगों की सहायता और जागरूक कर रहे हैं,अविस्मरणीय है।
धनघटा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत थाना महुली के लोकप्रिय थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह अपने पूरे पुलिस टीम के साथ निष्ठापूर्वक पूरी तन्मयता  और लगन के साथ आमजनमानस को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए गांव -गांव गश्त करके लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 
इसी क्रम में थाना क्षेत्र महुली के मुस्लिम बाहुल्य गांव छितहीं में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने और सोशल तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की अपील के लिए गश्त पर निकले।
ग्रामीणों को इसकी भनक जैसे लगी।
अपने लोकप्रिय थानाध्यक्ष की बहादुरी पूर्वक जान जोखिम में डालकर जनहित की भलाई के  लिए किए जाने वाले कार्यों की सराहना और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए लोगों ने गांव में प्रवेश करते ही उनकी पूरी पुलिस टीम पर पुष्प वर्षा करना शुरू कर दिये।
बूढ़े,जवान, बच्चे सभी ने अपने घर के छतों से थाना प्रभारी के काफिले पर फूलों की बरसात  की।
गश्त में शामिल रहे उपनिरीक्षक आर.पी.यादव,
उपनिरीक्षक लालजी यादव, कान्सटेबल पप्पू सिंह, अनिल यादव, शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय , जय प्रकाश उपाध्याय, वीरेंद्र चौधरी आदि के अतिरिक्त ग्रामीण दिलदार हुसैन,निसार खान,मास्टर जमाल अहमद,सुहेल खान, परवेज़ अहमद,हबीब  खुर्शीद ,बदरे आलम, फैज़ान मजहर, धनीलाल, बांकेलाल सहित दूसरे ग्रामीण भी मौजूद रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume