Top News

सफाई कर्मियों में बांटा गया किट


रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर


सेमरियावां, संतकबीरनगर।  सोमवार को स्थानीय ब्लॉक परिसर में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए ब्लॉक के स्थानीय गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत सचिव ने किट प्रदान की। 
    सेमरियावां ब्लाक परिसर में सोमवार को ग्राम पंचायत सचिव अमरनाथ गुप्ता ने विभिन्न गांवों में तैनात लगभग 22 सफाईकर्मियों को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए किट प्रदान की। 
इस दौरान उन्होंने कहा की साफ सफाई धैर्य पूर्वक करेंगे और समय-समय पर हाथों को साबुन से लगभग 30 सेकंड तक धुलेंगे। इसके साथ कुछ खाने से पहले या खाने के बाद हाथों को सैनिटाइज कर लेंं।
उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों को अंजाम दें। बाहर निकलने से पहले मास्क पहन लें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume