Top News

सेनेटाइज होंगे सेमरियावां क्षेत्र के 113 ग्राम पंचायतें,,12 सफाई कर्मी को मिली जिम्मेदारी,सेनेटाइज का कार्य शुरू


ब्लॉक की 113 ग्राम पंचायत का बना रोस्टर
12 न्याय पंचायत में कार्य शुरू
12 दिन में पूरा ब्लॉक होगा पूर्ण
198 सफाईकर्मी को मिले सुरक्षा कवच


सेमारियावा। कोविड 19 के बचाव व रोकथाम हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क व सचेत है। जिला अधिकारी रवीश गुप्ता  के निर्देश सभी गांवों को सेनेटाइज का काम शुरू हो गया है।
ए डी ओ पंचायत सेमरियावा शशि भूषण पांडेय  ने मंगलवार के दिन ब्लॉक के सभी न्याय पंचायत मुख्यालय की ग्राम  पंचायत में सेनेटाइज का काम शुरू करा दिया है। मंगलवार के दिन ब्लॉक मुख्यालय की ग्राम पंचायत सेमरियावा में एक दरजन से अधिक सफाई कर्मी ने मिलकर पूरे गांव की गली मुहल्ले को सेनेटाइज किया।


इस अवसर पर ग्राम प्रधान वकील अहमद ,सीनियर लीडर  मुनीरूल हसन चौधरी,रजनी सिंह, शिक्षक जफीर अली ,मेहताब अहमद  आदि मौजूद रहे।
प्रधान वकील अहमद ने बताया कि कवारनटाइन केन्द्र  बने जूनियर हाई स्कूल पर विशेष रूप से सेनेटाइज किया गया।


ब्लॉक की 113 ग्राम पंचायत का बना रोस्टर
ए डी ओ पंचायत शशि भूषण पांडेय ने बताया कि इस ब्लॉक में बारह न्याय पंचायत में 113 ग्राम पंचायत सहित कुल 190 राजस्व गांव हैं।
मंगलवार के दिन सभी न्याय पंचायत मुख्यालय की ग्राम पंचायत में सेनेटाइज का कार्य सफाईकर्मी को सौंपा गया है।


12 दिन में पूरा ब्लॉक होगा पूर्ण


ए डी ओ पंचायत ने बताया कि 12 दिन में  ब्लॉक के सभी गांव को सेनेटाइज करने का रोस्टर बना है।इस कार्य हेतु ब्लॉक के कुल 198 सफाईकर्मी लगाए गए है।


सफाईकर्मी को मिले सुरक्षा कवच


ए डी ओ पंचायत शशि भूषण पांडेय ने बताया कि ब्लॉक के सफाईकर्मी को कोविड 19 से बचाव हेतु सुरक्षा कवच हेतु सामग्री उपलब्ध कराई गई है।जिसमे मास्क, गलवस, जूता,हेलमेट विशेष अंगवस्त्र उपलब्ध कराए गए है।साथ ही हायपोकलो रायड दवा के छिड़काव हेतु आटोमेटिक मशीन दिया गया है।


मंगल के दिन 12 गांव हुए संतृप्त 
सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष राम सूरत ने बताया कि आज सेमरियावा सहित,बाघ नगर, कानपारा, उसरा शहीद दुधारा, परसा शेख, बजहरा,तिलजा,सालेहपुर , बुधा , पैली, उमिलॉ गांव को सेनेटाइज कर संतृप्त किया गया।जिसमे चन्द्र प्रकाश,रमेश चंद्र,गोविंद कुमार,योगेन्द्र, हुब राज आदि प्रमुख रूप मौजूद रहे।


सेहुंडा को किया गया सेनेटाइज 


ब्लॉक के आदर्श गांव सेहुंडा में लॉक डाउन के दौरान कई बार गांव में प्रधान अफजाल के नेतृत्व में सेनेटाइज किया गया। प्रमुख सड़कों सहित गांव की गलियों मुहल्ले पुरवा में विधिवत दवा की छिड़काव किया गया।प्रधान अफजाल अहमद ग्रामवासियों को लाक डाउन के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित भी किया


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume