कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मुस्लिम और जमाती अपना ब्लड प्लाज़्मा करें दान -: मौलाना साद



  • मौलाना मुहम्मद साद ने एक पत्र में लिखा- ब्‍लड प्‍लाज्‍मा से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा सकेगा

  • तब्लीगी जमात पर आरोप है कि उसके मरकज कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की वजह से देश के कई इलाकों में कोराना फैला


नई दिल्ली. तब्लीगी जमात के मुखिया मौलाना मुहम्मद साद कंधालवी ने कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके मुस्लिम और जमाती कार्यकर्ताओं से अपना ब्लड प्लाज्मा दान करने की अपील की है। ताकि उन लोगों को फायदा हो सके जो इस बीमारी से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। तब्लीगी जमात पर आरोप है कि लॉकडाउन के बाद भी मरकज के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए करीब दो हजार लोगों को मस्जिद में एक साथ रखा। इनमें से साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोग पॉजिटिव निकले। इसके अलावा, कार्यक्रम में शामिल लोगों की वजह से देश के कई हिस्सों में कोरोना फैला।


साद ने मंगलवार देर रात एक पत्र जारी किया। इसमें बताया कि वह और उनके संस्थान के अन्य सदस्य सेल्फ क्वारैंटाइन हैं। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि जमात के उन सभी सदस्यों को आगे आना चाहिए, जो इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मानवता के लिए उन्हें अपना ब्लड डोनेट करना चाहिए और समाज और सरकार की मदद करना चाहिए। कंधालवी ने इससे पहले अपने अनुयायियों से रमजान के महीने के दौरान अपने घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की थी।


 


Sabhar daink bhaskar


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर