Top News

यूपी COVID केयर फंड में विधायक निधि से दें 1 करोड़,,MLA, MLC से सीएम योगी की अपील





लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के सभी पार्टियों के विधायकों (All MLAs) से अपील की है कि वे यूपी कोविड केयर फंड (UP COVID Care Fund) में अपना सहयोग दें. सीएम योगी ने प्रदेश के सभी विधानसभा सदस्यों और विधान परिष्ज्ञद सदस्यों से अपील की है कि वे अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ रुपए और एक महीने का वेतन इस फंड के लिए दें. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश के हेल्थ केयर सिस्टम को मजबूत करने के लिए इस फंड की स्थापना की है. इस फंड के माध्यम से प्रदेश में और टेस्टिंग लैब स्थापित करने में सहायता मिलेगी. यही नहीं हमारा लक्ष्य है कि हम जल्द ही प्रदेश में पीपीई किट्स, एन-95 मास्क और वेंटीलेटर्स का निर्माण शुरू करें. इसलिए सभी विधायकों से अपील है कि वे इस फंड में योगदान दें.







बता दें इससे पहले सीएम योगी ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को धन्यवाद दिया. सीएम ने बसपा सुप्रीमो द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ यूपी सरकार के अभियान में पार्टी के विधायकां को सहयोग देने के निर्देश पर उन्हें धन्यवाद दिया है.



 दरअसल बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर बसपा के सभी विधायकों से अपील की है कि वे कम से कम 1-1 करोड़ रुपए की अपील करें. उन्होंने लिखा है, " देशभर में कोरोनावायरस की महामारी के प्रकोप के मद्देनजर खासकर यूपी के बीएसपी विधायकों से भी अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम 1-1 करोड़ रुपये अतिजरूरतमन्दों की मदद हेतु जरूर दें."


उन्होंने लिखा है कि "बीएसपी के अन्य लोग भी अपने पड़ोसियों का जरूर मानवीय ध्यान रखें. साथ ही, केन्द्र सरकार से भी अपील है कि विश्व बैंक से मिले 100 करोड़ डालर की कोरोना सहायता को विशेषकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में उचित इस्तेमाल करे ताकि कोरोना प्रकोप को सही नियोजित तौर पर रोका जा सके. जनता से भी अपील है कि वे आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करें."


 


Source ndtv



 





Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume