Top News

1 जुलाई से प्रारंभ होंगी बुद्धा इंटरनेशनल अकैडमी की नई कक्षाएं, रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी


संतकबीरनगर।
बेलाडीह विश्वनाथपुर स्थित बुद्धा इंटरनेशनल अकैडमी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षाओं का शुभारंभ 1 जुलाई 2026 से किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में सीमित सीटें अभी भी रिक्त हैं, जिन पर प्रवेश के इच्छुक अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं शीघ्र संपर्क कर अपना नामांकन सुनिश्चित करा सकते हैं।

विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा के लिए अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों की टीम, स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल शिक्षण व्यवस्था, नियमित टेस्ट और प्रगति मूल्यांकन की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही समृद्ध लाइब्रेरी, कंप्यूटर शिक्षा, विज्ञान प्रयोगशाला तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।



विद्यालय परिसर में खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, अलग-अलग शौचालय तथा अभिभावक-शिक्षक बैठक के माध्यम से व्यक्तिगत मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा किफायती शुल्क एवं किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि सीमित सीटों का लाभ उठाने के लिए समय रहते विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume