Top News

UPTET-2026 के चलते बदली सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि, अब 6 जुलाई को सुनी जाएंगी जनसमस्याएं

 


संतकबीरनगर,। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के आयोजन को देखते हुए जनपद में 4 जुलाई को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शासन के निर्देशों के क्रम में आदेश जारी करते हुए बताया कि अब सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार, 4 जुलाई के स्थान पर सोमवार, 6 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि UPTET-2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यापक स्तर पर ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में 4 जुलाई को निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संभव नहीं हो सका।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद की सभी तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है, जहां जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित होकर नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करते हैं। इस बार परीक्षा की प्रशासनिक व्यस्तताओं को देखते हुए कार्यक्रम की तिथि परिवर्तित की गई है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि 6 जुलाई को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में समय से उपस्थित रहकर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब 6 जुलाई, सोमवार को संबंधित तहसील मुख्यालय पर आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume