(Report and edited by-Mohammad Sayeed Pathan)
खलीलाबाद, संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल के गेट के सामने बड़गो, खलीलाबाद स्थित शीतला सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की ओर से जारी प्रचार सामग्री में अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हो रही है। साथ ही आयुष्मान भारत और दीनदयाल उपाध्याय कार्डधारकों के लिए पात्रता एवं स्वीकृत उपचार पैकेज के तहत विभिन्न ऑपरेशन निःशुल्क किए जाते हैं ।
ये जानकारी अस्पताल के प्रबंधक राहुल यादव ने दी है, प्रबंधक और प्रचार सामग्री से मिली जानकारी के अनुसार यहां 24 घंटे इमरजेंसी, ICU और NICU के साथ मरीजों के भर्ती होने की सुविधा उपलब्ध है। निजी एवं डीलक्स कमरों की व्यवस्था होने का भी उल्लेख किया गया है। अस्पताल ने यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और न्यूरो संबंधी उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता का दावा किया है।
विज्ञापन के अनुसार दूरबीन विधि से प्रोस्टेट एवं पित्त की थैली के ऑपरेशन, लेजर तकनीक से पथरी का उपचार, हर्निया, अपेंडिक्स और बच्चेदानी से संबंधित सर्जरी समेत विभिन्न ऑपरेशन की सुविधाएं होने की जानकारी दी गई है। महिला रोगों के उपचार में सामान्य प्रसव एवं ऑपरेशन, बच्चेदानी में गांठ, स्तन संबंधी समस्याओं सहित अन्य स्त्री रोगों की चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है।
अस्पताल प्रबंधक की ओर दी गई जानकारी में, Cystoscopy, TURP, TURBT, Lithotripsy और NDVH जैसी चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा हृदय, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, न्यूरो तथा पेट से संबंधित रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन और प्रचार सामग्री के अनुसार आयुष्मान भारत एवं दीनदयाल उपाध्याय कार्डधारकों के लिए विभिन्न ऑपरेशन निःशुल्क किया जा रहा है। साथ ही TPA कार्डधारकों के लिए भी इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की बात कही गई है। हालांकि, निःशुल्क उपचार केवल संबंधित योजना की पात्रता, स्वीकृत पैकेज और निर्धारित नियमों के अनुसार ही मिलता है। इसलिए मरीजों और उनके परिजनों के लिए उपचार से पहले अस्पताल के अधिकृत आयुष्मान डेस्क, संबंधित योजना अथवा TPA से कवरेज और पात्रता की पुष्टि करना आवश्यक है।
डिस्क्लेमर:
इस समाचार में शीतला सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की ओर से उपलब्ध कराई गई प्रचार सामग्री एवं उसमें किए गए दावों के आधार पर चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई है। समाचार पोर्टल इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि या चिकित्सकीय प्रमाणन नहीं करता है।


Post a Comment