![]() |
| अधिवक्ता श्री सरफराज नवाज आलम |
संत कबीर नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा चलाए जा रहे 'मध्यस्थता अभियान 3.0' को सफल बनाने के उद्देश्य से ग्राम न्यायालय मेंहदावल में मध्यस्थता की कार्यवाही संचालित करने के लिए अधिवक्ता मध्यस्थ श्री सरफराज नवाज आलम को नामित किया गया है।
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रणधीर सिंह के निर्देशानुसार प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित अधिवक्ता मध्यस्थों की एक विशेष बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विचार-विमर्श के बाद अधिवक्ता सरफराज नवाज आलम ने ग्राम न्यायालय जाकर मध्यस्थता की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सहमति दी।
प्राधिकरण के सचिव सुश्री अनन्या द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नामित अधिवक्ता मध्यस्थ सरफराज नवाज आलम अपनी सुविधानुसार सप्ताह में एक दिन ग्राम न्यायालय मेंहदावल में उपस्थित होकर विवादों को आपसी सहमति से सुलझाएंगे। इसके साथ ही, वे संदर्भित और निस्तारित की गई पत्रावलियों (फाइलों) की अद्यतन सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करेंगे। इस निर्णय की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों व न्यायाधिकारी को आवश्यक अनुपालन हेतु भेज दी गई है।

Post a Comment