Top News

CAA के विरोध में डिजिटल वालेण्टियर ग्रुप पर अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी पोस्ट कर विद्वेष फैलाने वाले अभियुक्त को मसौली पुलिस ने किया गिरफ्तार


बाराबंकी ।
 दिनांक 22.12.2019 को प्रद्दुम्न यादव पुत्र नन्द किशोर यादव निवासी लालपुर मजरे भरथीपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी द्वारा थाना मसौली डिजिटल वालेण्टियर ग्रुप पर CAA व NRC के विरोध के सम्बन्ध मे अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी पोस्ट किया गया था। जिसकी ग्रुप में जुड़े क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों द्वारा शिकायत की गयी।   
             सोशल मीडिया सेल, जनपद बाराबंकी द्वारा उक्त टिप्पणी को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को अवगत कराया गया।
             पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के आदेश पर थाना मसौली पर मु0अ0सं0 473/19 धारा 153ए/153बी भादवि व 66एफ आई.टी.एक्ट पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक मसौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.12.2019 को समय 12.20 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रद्दुम्न यादव पुत्र नन्दकिशोर यादव निवासी लालपुर मजरे भरथीपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh