धार्मिकता के आधार पर समाज को भड़काने के आरोप में तीन हिरासत में

-


बाराबंकी ।  पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में दिनांक 22.12.19 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1091/19 धारा 188/153ए/332/353/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट के नामित अभियुक्तगण 1. मो0 अब्दुल फजल पुत्र मो0 कलीम खालिद निवासी आर- 6 / 6  गली नं0 22 ब्रह्मपुरी गढी मेढू थाना शास्त्रीनगर उत्तर पूर्वी दिल्ली हाल पता बी0पी0 105 निकट एक मिनारा मस्जिद भीतरी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 2.इन्जमाम पुत्र स्व0 इकबाल फैय्याज निवासी 69 भीतरी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 3. फहीम पुत्र मेहंदी हसन निवासी 117 भीतरी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को मुखबिर खास की सूचना पर धनोखर चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 21.12.19 को जनपद में धारा 144 लागू होने के बावजूद अपने साथियों के साथ मिलकर धनोखर चौराहे के पास  CAA व NRC का विरोध करते हुए एकत्र होकर राष्ट्र विरोधी नारेबाजी कर रहे थे, जिन्हे पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद पुलिस से धक्का मुक्की करने लगे और सार्वजनिक मार्ग को अवरूद्ध कर रोड पर बैठ गये तथा धर्म सम्बन्धी, जाति सम्बन्धी नारे बाजी करते हुये एकत्रित लोगों को गुमराह करते हुये जाति समुदायों के बीच सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने लगे थे जिससे आम जनमानस में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गयी थी। एवं आने जाने वाले राहगीरों व दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल हो गया था जिससे लोक प्रशान्ति में बाधा उत्पन्न हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तगणों को  मुकदमा उपरोक्त का अपराध बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया है।


*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. मो0 अब्दुल फजल पुत्र मो0 कलीम खालिद निवासी आर- 6 / 6  गली नं0 22 ब्रह्मपुरी गढी मेढू थाना शास्त्रीनगर उत्तर पूर्वी दिल्ली हाल पता बी0पी0 105 निकट एक मिनारा मस्जिद भीतरी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2.इन्जमाम पुत्र स्व0 इकबाल फैय्याज निवासी 69 भीतरी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. फहीम पुत्र मेहंदी हसन निवासी 117 भीतरी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।


*पुलिस टीमः-*
1. प्र0 नि0  धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0  अरविन्द सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी। 
3. उ0नि0 संजय कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।
4. हे0का0  रामेश्वर प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।
5. का0 राकेश कुमार, का0 अश्वनी कुमार थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर