Top News

थाना सतरिख व सफरदरगंज का एसपी आकाश तोमर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, परिसर को स्वच्छ रखने,और अभिलेखों के व्यवस्थित ढंग से रखने का दिया निर्देश

 


बाराबंकी ।
➡रविवार दिनांक 22.12.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर ने थाना सतरिख एवं थाना सफदरगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, कंप्यूटर-कक्ष, मेस,  बैरिक, आगन्तुक कक्ष, बाउंड्री वाल एवं थाना परिसर में लाइट व्यवस्था आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ रखने तथा कार्यालय के अभिलेखों कों बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया।



थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, गुण्डा रजिस्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, वीकली रिजर्व डे रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया । रजिस्टरों के रख रखाव एवं परिसर की साफ-सफाई को और भी अधिक सुदृण रखने हेतु दिशा निर्देश दिया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh