Top News

अभिनेता धर्मेंद्र सनी देओल समेत पूरे परिवार को भाजपा सांसद ने कोर्ट में घसीटा..


पुणे : समाचार ऑनलाइन – अक्सर चर्चा और विवादों में घरहनेवाले राज्यसभा में भाजपा सांसद संजय काकड़े फिर एक बार चर्चा में आ गए हैं. हालांकि इस बार उनके चर्चा में घिरने की वजह सियासी नहीं है।


उन्होंने लोनावला के पास एक जमीन विवाद के मामले में जाने माने फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र औऱ उनके पूरे परिवार को कोर्ट में घसीटा है। 10 जनवरी को इस मामले की सुनवाई होने जा रही है जिसके लिए धर्मेंद्र और उनके परिवार को हाजिर रहने के आदेश अदालत ने दिए हैं।


सांसद काकड़े ने अभिनेता धर्मेंद्र, अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी, अभिनेता व भाजपा सांसद सनी देओल, अभिनेता बॉबी देओल, अभिनेत्री ईशा देओल, उषा अजीत सिंह देओल, अहाना देओल, प्रकाश देओल, विजय सिंह देओल और अजित सिंह देओल के खिलाफ पुणे की अदालत में याचिका दायर की है। 


इसमें कहा है कि, धर्मेंद और उनके परिवार के साथ काकड़े की 185 एकड़ जमीन को लेकर डील हुई थी। इस जमीन पर दोनों मिल कर जेडब्लू मेरियट रिसॉर्ट और बंगलों को बनाने वाले थे।


सांसद का आरोप है कि पैसे देने के बावजूद अभिनेता और उनके परिवार की ओर से जमीन का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है। अदालत ने यह याचिका स्वीकार कर ली है और इसपर अब 10 जनवरी को सुनवाई होगी। 


यह जमीन लोनावला के पास पुणे-मुंबई हाईवे से सटी हुई है। सांसद काकड़े के मुताबिक, इस जमीन को लेकर 31 मई 2018 को डील हुई थी। इसमें कुल 215 एकड़ जमीन का रजिस्ट्रेशन होना था, जिसमें से सांसद अभिनेता धर्मेन्द्र और उनके परिवार के लिए 25 एकड़ जमीन छोड़ने वाले थे।


इस प्रोजेक्ट में धर्मेन्द्र की ओर से भी पैसे लगाने को लेकर सहमती हुई थी। बंगलों को बेचने पर आने वाली रकम का भी 50-50 प्रतिशत दोनों में बांटा जाना था, किंतु 18 माह बीत जाने के बाद भी देओल परिवार अब तक रजिस्ट्रेशन करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। 


सांसद काकड़े ने यह भी आरोप लगाया है कि देओल परिवार ने उन पर राजनीतिक नेताओं के जरिए दबाव डाला। इस मामले में अगली सुनवाई आर.वी. रोटे के कोर्ट में 10 जनवरी को होगी, इस संदर्भ में न्यायालय ने धर्मेंद्र और उनके पूरे परिवार को हाजिर रहने का आदेश दिया है।


रैपरBalram G


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh