Top News

झूठी शान में अपनी ही बेटी का गला दबाकर हत्या करने वाली माँ सहित 06 परिजन गिरफ्तार


              (मृतका शीतल चौधरी की फाइल फ़ोटो)


दिल्ली । न्यू अशोक नगर इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक परिवार ने झूठी शान के लिए अपनी ही बेटी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को कार में रखकर तकरीबन 80 किलोमीटर दूर उत्तर-प्रदेश के अलीगढ़ की जावा नहर में ठिकाने लगा दिया।



परिवार की मर्जी के खिलाफ समान गोत्र में शीतल ने की थी शादी


मृतक की पहचान शीतल चौधरी के रूप में हुई है। शीतल का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ अपने ही गोत्र के पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम-विवाह कर लिया था। वारदात के 22 दिन बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया।


मां-बात समेत 6 परिजन गिरफ्तार


पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां सुमन, पिता रविंद्र, ताऊ संजय, फूफा ओम प्रकाश, फूफा के बेटे परवेश और जीजा अंकित को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume