Top News

सुप्रीम कोर्ट के जज अरुण मिश्रा पर प्रशांत भूषण ने कसा तंज, लोग बोले- अगले CJI वही


सुप्रीम कोर्ट के जज अरुण मिश्रा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने तंज कसा है। भूषण ने एक ट्वीट के जरिए कहा ‘सुप्रीम कोर्ट आपके अधिकारों की रक्षा क्यों नहीं कर पा रहा, अब तो आप समझ गए होंगे इसमें आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए। दरअसल जस्टिस मिश्रा ने मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसनीय दूरद्रष्टा और बहुमुखी प्रतिभा वाला ऐसा नेता बताया जिनकी सोच वैश्विक स्तर की है, पर वह स्थानीय हितों को अनदेखा नहीं करते।



                ADVERTISEMENT


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यायपालिका के समक्ष चुनौतियां समान हैं और बदलती दुनिया में न्यायपालिका की भूमिका महत्वपूर्ण है सुप्रीम कोर्ट में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन 2020- ‘न्यायपालिका और बदलती दुनिया’ के उद्घाटन समारोह में उन्होंने यह बात कही।



प्रशांत भूषण के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा ‘वे एक जज नहीं हैं बल्कि एक भक्त हैं।’ एक यूजर ने कहा ‘आगामी चीफ जस्टिस यही बनेंगे।’ एक यूजर कहते हैं ‘हां सही कहा, वे भी भक्त बन चुके हैं।’



एक यूजर ने कहा ‘यह वास्तव में गंभीर है। सर्वोच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश होने के नाते इस प्रकार के बयान देश की शीर्ष अदालत में लोगों के विश्वास को नष्ट करने वाला है।’



एक अन्य यूजर ने कहा ‘कोर्ट, पुलिस मीडिया सब फासीवादी भाजपा शासन के हाथ में है।’ एक यूजर ने कहा ‘इनको पता है राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव भी होगा।’


एक यूजर ने कहा ‘लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का पतन..तीसरे और दूसरे पर पहले ही कब्जा कर लिया गया था। आने वाले दिनों में भी एक और स्तंभ पर कब्जा कर लिया जाएगा। क्या आगामी दिनों में भारत में लोकतंत्र होगा, आप मान सकते हैं?’



 


Source jansatta


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume